चीन में बर्फीले तूफान में फंसे 542 यात्रियों को निकाला गया

Samachar Jagat | Monday, 14 Nov 2016 12:16:23 PM
542 passengers were rescued stranded in a snow storm in China

बीजिंग। चीन के उत्तर-पश्चिमी झिंजियांग उइगुर स्वायत्त क्षेत्र में एक बर्फीले तूफान में वाहनों सहित फंसे यात्रियों को निकाल लिया गया है। तेरह घंटे के बचाव अभियान में शामिल होने वाले स्थानीय राजमार्ग के एक अधिकारी ने बताया कि बर्फीले तूफान के चलते 60 सेंटीमीटर से लेकर एक मीटर तक जमी बर्फ और कम दृश्यता में लोग शुक्रवार और शनिवार को उत्तरी झिंजियांग के मेटास और टाईचांगगोउ राजमार्गों पर फंस गए थे।

समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने खबर दी कि शनिवार को सभी फंसे यात्रियों और उनके 145 वाहनों को सुरक्षित निकाल लिया गया। मेटास तेज हवाओं और बर्फीले तूफानों के लिए जाना जाता है। इस कारण यात्री अक्सर फंस जाते हैं और स्थानीय राजमार्गों को बंद करने पर विवश होना पड़ता है। भाषा 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.