नेपाल जीप दुर्घटना में 7 मरे, 18 घायल

Samachar Jagat | Sunday, 27 Nov 2016 12:26:16 PM
7 dead in Nepal jeep accident 18 injured

काठमांडु। नेपाल के नवलपारसी जिले में रविवार को यात्रियों से भरी एक जीप 100 मीटर गहरी खाई में गिर गई। दुर्घटना में सात लोगों की मौत हो गई और 18 अन्य घायल हो गए। जीप जिले के बुलिंगतर से कदाभेरी जा रही थी, जब वह काठमांडु से करीब 170 किलोमीटर दूर एक पहाड़ी राजमार्ग से गुजरते समय फिसलकर खाई में गिर गई।

जिला पुलिस कॉन्स्टेबल किस्मत बलाल मगर ने कहा, एक स्थानीय अस्पताल में भर्ती चालक समेत तीन घायलों की हालत नाजुक है। नेपाल के गृह मंत्रालय के अधिकारियों ने कहा कि वाहन में क्षमता से अधिक लोगों के सवार होने और इसकी तेज गति के कारण इस तरह की दुर्घटनाएं होती हैं। मंत्रालय ने एक बयान में कहा, स्थानीय प्रशासन और पुलिस को इस प्रचलन को रोकने के लिए कड़े निर्देश दिए गए हैं।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.