यमन: सना में सैनिक स्थलों पर हवाई हमला

Samachar Jagat | Monday, 21 Nov 2016 02:59:59 PM
 air raid on military sites in Sanaa Yemen

सना। सऊदी अरब के नेतृत्व वाले गठबंधन के विमानों ने आज यमन की राजधानी सना के सैनिक ठिकानों पर हवाई हमले किए। यह जानकारी स्थानीय निवासियों ने दी। यमन में लागू दो दिन के युद्ध विराम के बावजूद हवाई हमले किये गये और घमासान लड़ाई शुरू हो गई। हवाई हमले राजधानी के पास के एक पर्वत के सैनिक ठिकानों पर किए गए। हवाई हमले के बाद हुये जोरदार धमाकों से कई मकान हिल उठे।

सना पर ईरान समर्थित हाउती लड़ाकों का नियंत्रण है। बीस महीने के सऊदी गठबंधन के अभियान के बावजूद यमन के बड़े भाग पर हाउती लड़ाकों का कब्जा बना हुआ है। सऊदी गठबंधन यमन में निर्वासित सरकार की सत्ता बहाल करना चाहता है।

सऊदी गठबंधन ने 48 घंटे युद्ध विराम की घोषणा की थी लेकिन वह विफल हो गई। युद्ध विराम की अवधि आज समाप्त हो रही है।
यमन की हिंसा से संयुक्त राष्ट्र के शांति प्रस्ताव पर भी, जिसमें हाउती से बड़े शहरों को खाली करने और यमन के संघर्षरत गुटों से एकता कायम करने को कहा गया है, आशंका व्यक्त की जाने लगी है।
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.