सेनाध्यक्ष ने दस आतंकवादियों की फांसी की सजा की पुष्टि की

Samachar Jagat | Tuesday, 22 Nov 2016 04:13:13 PM
Army Chief confirmed the death sentence of ten terrorists

इस्लामाबाद/रावलपिंडी। पाकिस्तान के सेनाध्यक्ष जनरल राहील शरीफ ने दस आतंकवादियों की फांसी की सजा की पुष्टि की है। 

इन आतंकवादियों के विरूद्ध आतंकवाद से संबंधित जघन्य अपराधों में शामिल होने तथा निर्दोष नागरिकों की हत्या का आरोप था। इन्होंने कैप्टन जुनैद खां, कैप्टन नजम रियाज राजा, नायक शाहिद रसूल तथा लांसनायक शकील अहमद की हत्या की थी।

सैनिक अदालत से फांसी की सजा पाने वाले आतंकवादियों के पास से गिरफ्तारी के समय शस्त्र बरामद कये गये थे। इनका संबंध तहरीक ए तालिबान पाकिस्तान तथा लश्कर ए इस्लामाम जैसे संगठनों से था।          -एजेंसी


 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.