इस कम्युनिटी की है एक ऐसी अजीबोगरीब परम्परा, जिससे बचने के लिए लडकिया घर छोड़कर भाग रही है 

Samachar Jagat | Wednesday, 31 Aug 2016 10:38:17 AM
 Bangladesh Mandi Tribal Girls Share Bed With Their Father.

बांग्लादेश की आदिवासी कम्युनिटी 'मंडी।' इस कम्युनिटी की एक अजीबोगरीब परम्परा है। ये परम्परा है 'मां और बेटी का एक ही आदमी से शादी करना।' यानी बेटी का पति उसका पिता ही होता है। यहां बेटियां बचपन से ही पिता को पति के रूप में देखती हैं। महिलाएं ही करती हैं बड़े फैसले...
ये कम्युनिटी बांग्लादेश के दक्षिण-पूर्व स्थित माधोपुर जंगल में रहती है।  इस कम्युनिटी में बहुत छोटी उम्र में ही शादी हो जाती है।  90 फीसदी कम्युनिटी ने अब इसाई धर्म अपना लिया है।  यहां परिवार पर महिलाओं की हुकूमत चलती है।  वे ही परिवार से जुड़े बड़े फैसले करती हैं।
व्हाइट हाउस की रेस में मुकाबला हुआ कड़ा, ट्रंप ने क्लिंटन की बढ़त में अटकाया रोडा

 मां को परेशानी नहीं
 एेसी ही एक शादी कर चुकी ओरोला ने कहा- जब मेरी शादी हुई तो मैं भाग जाना चाहती थी। मेरा अच्छी शादी का सपना चूर-चूर हो चुका था।  उन्होंने कहा- पिता को पति के रूप में देखना खौफनाक था।  ओरोला की मां मिटामोनी डालबोट ने कहा कि मुझे इस बात पर कोई पछतावा नहीं। ये शादी हमारे परिवार की जिंदगी के लिए जरूरी थी।  ये फैसला मेरा नहीं, बल्कि कम्युनिटी के बुजुर्गों का था।

सोमालिया धमाके में मरने वालों की संख्या बढक़र 10 हुई
लड़कियां तोड़ रहीं है इस परम्परा को 
 इस कम्युनिटी में 'अचिक-मचिक' (मंडी वुमन यूनिटी) भी है।  इसकी मुखिया का कहना है कि हमें अपनों के लिए बहुत सी व्यवस्थाएं करनी होती हैं।  हमें अपनों की प्रॉपर्टी भी बचानी है और महिलाओं को भी बचाना है।  बेटी की पिता से शादी इसी व्यवस्था का हिस्सा है। हालांकि, कम्युनिटी धीरे-धीरे इस परम्परा को खत्म कर रही है।  क्योंकि, मॉडर्न लड़कियां इस रिचुअल को नहीं मान रहीं।  वे ढाका भाग रही हैं। कोई मेड के रूप में काम कर रही है, तो कोई ब्यूटिशियन बन रही है।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.