चीन की कोयला खदान में विस्फोट, चार की मौत

Samachar Jagat | Monday, 21 Nov 2016 11:35:19 AM
China coal mine explosion killed four

बीजिंग। चीन के मध्य में स्थित हुनान प्रांत की एक कोयला खदान में हुए गैस विस्फोट की वजह से कम से कम चार लोग मारे गए हैं। यह जानकारी अधिकारियों ने दी है।

सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ की खबर के मुताबिक शाओदोंग प्रांत स्थित कोयला खदान में कल स्थानीय समयानुसार दोपहर तीन बजे विस्फोट हुआ, जिसके कारण पांच खनिक वहीं फंस गए।

तीन लोगों को कल शाम तक खान में से बाहर निकाला गया। इनमें से दो की मौत की पुष्टि हो चुकी है और एक गंभीर रूप से घायल है। स्थानीय अधिकारियों ने कहा कि शेष दो पीडि़त मृत पाए गए थे। भाषा

 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.