चीन ने दिया धार्मिक क्रियाकलापों की जानकारी मुहैया कराने का निर्देश

Samachar Jagat | Thursday, 24 Nov 2016 08:29:21 AM
China has been providing information on the activities of religious instruction

बीजिंग। चीन ने मुस्लिम बहुल शिनजियांग प्रांत के अधिकारियों को सभी धार्मिक क्रियाकलापों की जानकारी मुहैया कराने का निर्देश दिया है। ‘ग्लोबल टाइम्स’ की रिपोर्ट के अनुसार, उत्तर-पश्चिम चीन के शिनजियांग उइगर स्वायत्त क्षेत्र के कुछ हिस्सों में लोगों के लिए धार्मिक क्रियाकलापों के बारे में स्थानीय समितियों को जानकारी देने की जरूरत को अब पूरे क्षेत्र में लागू कर दिया जाएगा। 

‘पार्टी स्कूल ऑफ कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना, शिनचियांग’ क्षेत्रीय समिति के प्रोफेसर ला डिशेंग ने कहा कि शिनजियांग ने सितंबर से धार्मिक रीतियों के प्रबंधन के लिए धार्मिक समितियां और आवासीय समुदाय बनाए हैं। इसके तहत स्थानीय लोगों को खतना, विवाह और अंतिम संस्कार जैसे धार्मिक क्रियाकलापों के बारे में जानकारी देनी जरूरी है।

उन्होंने कहा कि परीक्षण के आधार पर शिनचियांग के कुछ हिस्सों में इस नीति को लागू किया गया और निकट भविष्य में अब इसे पूरे क्षेत्र में लाया जाएगा। इस फैसले का बचाव करते हुए उन्होंने कहा कि इसका मकसद यह है कि स्थानीय प्रशासन धार्मिक गतिविधियों के मामले में लोगों को बढ़यिा सेवा मुहैया करा सके।

गौरतलब है कि चीन की कम्युनिस्ट पार्टी धर्म को नहीं मानती है और अपने सदस्यों को भी धार्मिक गतिविधियों से दूर रहने को कहती है। शिनजियांग चीन का मुस्लिम बहुल प्रांत है और इसकी सीमाएं पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) और अफगानिस्तान से भी मिलती हैं।                       -एजेंसी



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.