म्यांमार में संघर्ष के बाद चीन की सेना हाई अलर्ट पर

Samachar Jagat | Monday, 21 Nov 2016 09:48:27 AM
China military on high alert after clashes in Myanmar

शंघाई। चीन ने कहा है कि म्यांमार की सीमा पर स्थित दो शहरों में सुरक्षा चौकियों पर सशस्त्र हमले के बाद उसने अपनी सेना को हाई अलर्ट पर रखा है।

चीन की स्थानीय मीडिया की आज की रिपोर्ट के अनुसार तीन सशस्त्र दलों ने म्यांमार के पूर्वोत्तर प्रांत शान के सीमावर्ती शहर म्यूज और कुटकई में एक के बाद एक सुरक्षा चौकियों पर हमले किए जिसमें सेना के जवान और नागरिक मारे गए हैं।

रक्षा मंत्रालय ने भी बयान जारी कर घटना की पुष्टि की और कहा कि चीन की सेना हाई अलर्ट पर है और देश की संप्रभुता तथा सुरक्षा के लिए सभी कदम उठाएगी साथ ही सीमा पर रहने वाले अपने नागरिकों की जान माल की हिफाजत का भी पूरा ख्याल रखेगी।

गौरतलब है कि शान प्रांत में सेना और जातीय समूहों के बीच दशकों से चले आ रहे संघर्ष में हजारों की संख्या में लोग इस स्थान से पलायन कर गए हैं और बड़ी संख्या में लोगों ने चीन में शरण ले रखी है।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.