चीन ने परमाणु अनुसंधान केन्द्र खोला

Samachar Jagat | Wednesday, 30 Nov 2016 01:22:45 AM
China opens nuclear research centre

बीजिंग। चीन ने पूर्वी शांगदोंग प्रांत में आज नया अनुसंधान एवं विकास केन्द्र खोला जिसका लक्ष्य घरेलू परमाणु परियोजनाओं में आने वाली तकनीकी दिक्कतों को सुलझाना है।

तटवर्ती शहर यानताई में इस केन्द्र का निर्माण चीन की तीन सरकारी परमाणु उर्जा कंपनियों और एक निजी कंपनी ने संयुक्त रूप से किया है। ये कंपनियां हैं.... चीन जरनल न्यूक्लियर पावर कॉर्पोरेशन, चीन नेशनल न्यूक्लियर कॉर्पोरेशन और स्टेट पावर इन्वेस्टमेंट कॉर्पोरेशन तथा निजी कंपनी यानताई ताईहाई ग्रुप।

केन्द्र के निदेशक शु गुओंगांग ने कहा कि केन्द्र द्वारा स्थापित दस अनुसंधान इंस्टीट्यूट परमाणु ऊर्जा के प्रयोग, विकिरण से सुरक्षा, ऊर्जा भंडारण और परमाणु कचरा शोधन सहित विभिन्न क्षेत्रों में ध्यान देगी।

शु ने कहा कि अनुसंधान चीन की तीसरी पीढ़ी की घरेलू परमाणु ऊर्जा परियोजनाओं, जैसे हुआलोंग वन संयंत्रों में आने वाली तकनीकी दिक्कतों को दूर करेगा।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.