पोलैंड में शिक्षा सुधार के खिलाफ सड़कों पर उतरे लोग

Samachar Jagat | Sunday, 20 Nov 2016 03:31:18 AM
demonstration against education reform in poland

वार्सा। पोलैंड में प्रस्तावित शिक्षा सुधार के खिलाफ आज हजारों शिक्षक एवं अभिभावकों ने सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। 

भारी बारिश के दिन किये गये इस विरोध प्रदर्शन में गत वर्ष चुनाव जीतने वाली जस्टिस पार्टी ने भी भाग लिया। देश में पिछले एक महीने में यह दूसरा विरोध प्रदर्शन है। इससे पहले भारी संख्या में महिलाओं ने संसद के सामने गर्भपात पर प्रतिबंध के खिलाफ प्रदर्शन किया था। 

प्रदर्शन कर रहे यूनियन के अध्यक्ष स्लावोमिर ब्रोनियार्ज ने कहा, हम देश में सरकार द्वारा प्रस्तावित शिक्षा में धांधली, स्मंजस और विखंडन के खिलाफ अपना प्रदर्शन कर रहे हैं। पोलैंड की सरकार देश में द्वी स्तरीय शिक्षा प्रणाली की समीक्षा करना चाहती है जो 1999 से ही चली आ रही है। 

रायटर 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.