पेरू में भूकंप के तेज झटके

Samachar Jagat | Friday, 02 Dec 2016 08:16:09 AM
earthquake in Peru

लीमा। दक्षिणी अमेरिका महाद्वीप स्थित पेरू में आज भूकंप के तेज झटके महसूस किये गये। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के मुताबिक रिक्टर पैमाने में भूकंप की तीव्रता 6.3 मापी गयी। 

यह झटके स्थानीय समय के मुताबिक कल शाम 5:40 बजे (भारतीय समय के अनुसार आज सुबह 4:10 बजे) महसूस किये गये। 

भूकंप का केन्द्र पेरू और बोलीविया के सीमा के पास जुलियाका शहर से 77 किलोमीटर दूर जमीन की सतह से महज साढ़े तीन किलोमीटर की गहराई पर था। भूकंप से अभी किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है।       -एजेंसी
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.