पूर्वी अलेप्पो के उत्तरी भाग पर सीरिया की सेना का कब्जा

Samachar Jagat | Monday, 28 Nov 2016 04:45:04 PM
East Aleppo Syria military occupation of the northern part

बेरूत। सीरिया के दूसरे बड़े शहर अलेप्पो के विद्रोहियों के नियंत्रण वाले पूर्वी भाग के उत्तरी हिस्से पर राष्ट्रपति बशर अल असद की सेना ने कब्जा कर लिया है। यह जानकारी सीरियन आब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट््स तथा सीरिया के सरकारी टेलीविजन ने दी है।

अलेप्पो के पूर्वी भाग के एक तिहाई भाग पर अब सेना का कब्जा है और उसके इस कब्जे को 2012 के बाद से विद्रोहियों की सबसे बड़ी पराजय के रूप में देखा जा रहा है।

सीरियन आब्जर्वेटरी के अनुसार सीरिया की सेना ने विद्रोहियों से सखौर, हैदरिया तथा शेखखोदर जिले पर सोमवार को कब्जा किया। दूसरी तरफ कुर्दिश सेना ने विद्रोहियों से शेख फेयर्स जिले को छिना। सीरिया की सेना अलेप्पो केे पूरे हिस्से पर कब्जे के लिये अभियान चला रहा है। विद्रोहियों ने अलेप्पो के आधे भाग पर 2012 में कब्जा किया था। सेना ने इसे मुक्त कराने का अभियान को सप्ताह पहले शुरू किया था।

कल लड़ाई का सबसे भयानक दिन था जब गोलाबारी के कारण 1500 से अधिक परिवार पूर्वी भाग को छोडक़र सरकार नियंत्रित पश्चिमी भाग में चले गये।                -एजेंसी
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.