दुनिया की सबसे बुजुर्ग व्यक्ति एम्मा मोरानो 117 वर्ष की हुईं

Samachar Jagat | Tuesday, 29 Nov 2016 01:02:34 PM
Emma Morano world's oldest person turned 117 years

रोम। सचेत और बातूनी किस्म की इतालवी महिला एम्मा मोरानो मंगलवार को अपना 117वां जन्मदिन मना रही हैं। उन्हें 19 शताब्दी में जन्मी अंतिम जीवित व्यक्ति माना जाता है। उनका जन्म 29 नवंबर 1899 को हुआ था। वह दुनिया की सबसे बुजुर्ग जीवित व्यक्ति हैं।

शाहरूख को एक्सपेरिमेंटल कलाकार मानती हैं फराह खान

पिछले महीने उत्तरी इटली के शहर वर्बेनिया में स्थित अपने घर पर एएफपी को दिए साक्षात्कार में मोरानो ने बताया कि मैं हर रोज दो अंडे और कुकीज खाती हूं। लेकिन मैं बहुत ज्यादा नहीं खाती क्योंकि मेरे पास दांत नहीं है। उनके पास दुनिया का सबसे उम्रदराज व्यक्ति होने का गिनीज विश्व रिकॉर्ड का प्रमाण पत्र है।

आठ भाई-बहनों में सबसे बड़ी मोरानो का कोई भी भाई-बहन अब जिंदा नहीं है। मोरानो जानती है कि इस ऐतिहासिक जन्मदिन को एक समारोह के तौर पर मनाया जाएगा और लोग उनके बारे में जानने के लिए उत्सुक है।उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि लोग आते हैं।

सनी देओल की पत्नी के किरदार में नजर आयेंगी सोनाली कुलकर्णी

मैं किसी को आमंत्रित नहीं करती लेकिन अमेरिका, स्वीट्जरलैंड, ऑस्ट्रिया, तुरीन, मिलान...से लोग मिलने आते हैंं। वे मुझे देखने आते हैं।वह अपने जन्मदिन का केक खाएंगीं या नहीं इस बारे में उन्होंने कहा कि पिछली बार मैंने थोड़ा सा खाया था लेकिन तब मुझे अच्छा महसूस नहीं हुआ था।

18 साल की उम्र जवान होनें के लिए काफी नही...तो क्या है सही उम्र

वेडिंग सीजन : शादी के कुछ हफ्ते पहले तक रखे इन ध्यान 

बनाये अपनी वेडिंग शानदार इन ट्रेंडी नेकपीस से



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.