पेरिस। फ्रांस की पुलिस ने पिछले सप्ताह के अंत में कई व्यक्तियों को गिरफ्तार कर आतंकवादी हमला विफल कर दिया। फ्रांस के गृह मंत्री बर्नार्ड कैजनेव ने आज यह जानकारी दी।
पुलिस ने फ्रांस, मोरक्को तथा अफगानिस्तान मूल के 29 से 37 वर्ष की आयु के सात लोगों को गिरफ्तार किया। इनमें से दो को मार्सली तथा शेष अन्य को पूर्वी शहर स्ट्राइसवर्ग से गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने यह नहीं बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति किस स्थान पर हमला करने वाले थे।