न्यूजीलैंड में नए वर्ष का आगाज़, पूरी दुनिया में जश्र का आलम

Samachar Jagat | Saturday, 31 Dec 2016 06:40:56 PM
happy new year 2017

इंटरनेशनल डेस्क। इंडिया में भले ही अभी वक्त हो लेकिन दुनिया के एक हिस्से में नए साल यानि 2017 का आगमन हो गया है. न्यूजीलैंड के ऑकलैंड शहर में सबसे नए साल ने दस्तक दी है।

इस दौरान जबरदस्त आतिशबाजी के साथ लोगों ने जहां नए वर्ष  स्वागत किया, वहीं रंग बिरंगी रोशनी तथा ‘हैप्पी न्यू ईयर’ की गूंज के साथ ऑकलैंड शहर में बड़ी तादाद में विदेशी सैलानियों ने भी नव साल पर एक-दूसरे को बधाईयां दीं।

अपनी भौगोलिक स्थिति के की वजह से न्यूजीलैंड नए वर्ष का स्वागत करने वाले दुनिया के पहले देशों में से एक है, क्योंकि यहां सबसे पहले 12 बजते हैं और दिन की शुरुआत हो जाती है। ऑकलैंड के बाद नए वर्ष का आगाज ऑस्ट्रेलिया में होता है। न्यूजीलैंड में नव-वर्ष और उससे अगले दिन सार्वजनिक अवकाश रहता है।

भारतीय समय के अनुसार हमारे देश में तो यह जश्न रात 12 बजे से शुरू होगा लेकिन दुनिया के कई स्थान ऐसे है जहां रात के 12 यहां से पहले बजेगा और वहां नए साल का जश्न हमारे देश की समय से कई घंटे पहले शुरू हो जाएगा।

ट्विटर बुर्ज खलीफा के नववर्ष आतिशबाजी का सीधा प्रसारण करेगा
 

दुबई। दुबई में दुनिया की सबसे उंची इमारत बुर्ज खलीफा पर नववर्ष की आतिशबाजी का पहली बार ट्विटर सबके लिए सीधा प्रसारण करेगा। बुर्ज खलीफा के डेवलपर एम्मार प्रापर्टीज ने कहा कि उसने दुबई में नववर्ष की पूर्व संध्या पर आतिशबाजी का सीधा प्रसारण के लिए ट्विटर से साझेदारी की है।

यह 828 मीटर उंची इमारत है। रियल स्टेट कंपनी ने एक बयान में कहा है कि पश्चिम एशिया और उत्तरी अफ्रीका के किसी देश के साथ ट्विटर ने पहली बार सीधा प्रसारण के समझौते पर हस्ताक्षर किया है। यह दुबई एनवाईई डॉट ट्विटर डॉट कॉम एण्ड ऐट मायडाउनटाउनदुबई पर दुनिया भर में उपलब्ध होगा।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.