तनाव के कारण हिन्दू तीर्थयात्रियों ने पाकिस्तान यात्रा रद्द की

Samachar Jagat | Saturday, 26 Nov 2016 08:49:39 PM
Hindu pilgrims canceledto visit Pakistan due to the stress

इस्लामाबाद। भारत के करीब 200 हिन्दू तीर्थयात्रियों ने अपनी पाकिस्तान यात्रा रद्द कर दी है क्योंकि उन्हें दोनों देशों के बीच चल रहे वर्तमान तनाव के कारण दौरा करने की अनुमति नहीं दी गई है। एक अधिकारी ने आज यह जानकारी दी। तीर्थयात्रियों को राजधानी इस्लामाबाद के समीप चकवाल में पवित्र कटास राज मन्दिर जाने के लिए पाकिस्तान उच्चायोग द्वारा वीजा जारी किया गया था।

उन्हें कटास मन्दिर परिसर की तीर्थयात्रा के लिए 28 नवंबर को पाकिस्तान आना था। इसे हिन्दुओं का एक शक्तिपीठ माना जाता है। एविक्यू ट्रस्ट प्रापर्टी बोर्ड ईटीपीबी के अध्यक्ष सिद्दीक उल फारूक ने यह जानकारी दी। फारूक ने समाचारपत्र डान को बताया, ''उनकी निर्धारित यात्रा रद्द कर दी गयी है।

उन्होंने कहा, ''हमने तीर्थयात्रियों को वीजा जारी किये किन्तु उनकी सरकार ने उन्हें पाकिस्तान जाने की इजाजत नहीं दी।ÓÓ साथ ही उन्होंने कहा कि भारतीय तीर्थयात्रियों के लिए सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं। फारूक ने इस यात्रा के रद्द होने के लिए सीमा पर तनाव को कारण बताया।
इस बीच भारतीय सूत्र इस बात पर कायम हैं कि यह आयोजकों का निर्णय हो सकता है तथा सरकार का इससे कोई लेनादेना नहीं है।

हिन्दू तीर्थयात्रियों का पाकिस्तान दौरा रद्द करने से पहले सैकड़ों सिखों ने पाकिस्तान में अपने पवित्र स्थलों का दौरा किया था। हिन्दू तीर्थयात्री साल में दो बार फरवरी और नवंबर में कटास राज जाते हैं।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.