आखिर ऐसा क्या था इस Song में, जिसके कारण 63 सालों तक इस पर लगा रहा बैन!

Samachar Jagat | Monday, 20 Mar 2017 02:10:35 PM
Hungarian suicide with listen this song

इंटरनेट डेस्क। गाने सुनना हर कोई पसंद करता है। कई गाने ऐसे होते हैं जो दिल को छू जाते है और उन्हें बार-बार सुनने का मन करता है। तो वहीं कुछ गाने ऐसे होते जिन्हें समय के साथ भुला दिया जाता है। लेकिन क्या आप अंदाज़ा लगा सकते है कि कोई गाना ऐसा भी हो सकता है जिसे सुनकर कोई आत्महत्या तक कर ले। सुनने में भले ही यह अजीब लगे लेकिन यह सच है। एक गाना ऐसा भी है जिसे सुनकर कई लोग आत्महत्या तक कर चुके हैं। यही वजह रही कि इस गाने पर कई सालों तक बैन लगा रहा। 

तो आईए, हम आपको बताते हैं इस गाने के बारे में। हम बात कर रहे हैं ‘सैड संडे’ गाने की जिसे 1933 में हंगरी के संगीतकार रेज़ो से्रेन्स ने बनाया था। ये गाना एक रोमांटिक साउंड ट्रैक है और इसे दुनिया के सबसे ज्यादा पॉपुलर और मनहूस गानों में गिना जाता है। इस गाने के बोल दिल को छू लेते हैं। 

इस गाने में प्रेमी मर जाता है पर प्रेमिका बाद में भी उससे मिलने की ख्वाहिश करती है। ये गाना अपने अंदर इतने दर्द को समेटे हुए है कि हर सुनने वाले को अपना दर्द महसूस होने लगता है। फेमस होने के नाते 1941 में अमेरिकन जैज म्यूजिक के जादूगर माने जाने वाले बैली हॉलिडे ने इस गाने का रीमेक बनाया। 

63 वर्षों बाद हटा बैन: 

फिर भी इस गाने का नशा लोगों में बरकरार रहा। लोगों के आत्महत्या करने में कोई कमी नहीं आई। यह गाना इतना बदनाम हो चुका था कि 1941 में बीबीसी सहित कई देशों ने इस गाने पर प्रतिबंध लगा दिया और 63 वर्षों बाद 2003 में इससे बैन हटाया गया। 
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.