‘जीवन के लिहाज से ज्यादा सूखी है मंगल की सतह’

Samachar Jagat | Thursday, 17 Nov 2016 12:11:38 PM

लंदन। वैज्ञानिकों के अनुसार मंगल की सतह अत्यंत सूखी है और लाखों सालों से इसी तरह है। उन्होंने कहा कि आज इस लाल ग्रह पर जीवन कठिन है। वैज्ञानिकों ने मंगल की सतह पर जल की कमी को भी दर्शाया है।

ब्रिटेन में यूनिवर्सिटी ऑफ स्टलिंग के नेतृत्व में कराये गये एक अध्ययन में अनुसंधाकर्ताओं के दल को उल्कापिंडों पर जंग नहीं होने का पता चला जो इस बात की ओर इशारा करता है कि मंगल लाखों सालों से सूखा है। 
यह अनुसंधान मंगल ग्रह के मौजूदा पर्यावरण की महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करता है।
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.