नेपाल में धोखाधड़ी के आरोप में एक भारतीय नागरिक गिरफ्तार

Samachar Jagat | Tuesday, 22 Nov 2016 04:05:48 AM
Indian national arrested in Nepal for fraudulent activities

काठमांडू। नेपाल में आज 41 वर्षीय एक भारतीय को पुराने भारतीय नोटों को बदलवाने के नाम पर लोगों को कथित रूप से ठगने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

पश्चिम बंगाल के रहने वाले हरेकृष्णा शाह को धोखाधड़ी के सिलसिले में काठमंाडू के बाहरी इलाके कलांकी में गिरफ्तार किया गया।

उसने लोगों को 36.5 लाख रूपए मूल्य के पुराने भारतीय नोटों के बदले में 50 लाख नेपाली रुपए देने का आश्वासन दिया था।

हाल ही में भारत सरकार ने कालेधन पर रोकथाम के प्रयास के तहत 500 और 1000 के पुराने नोटों पर रोक लगा दी हैं।

नेपाल और भारत की सीमा आपस में मिलती है। नेपाल में खासकर सीमावर्ती क्षेत्रों में रोजाना लेन-देन में भारतीय मुद्रा व्यापक रूप से इस्तेमाल की जाती है। भारत में बड़ी संख्या में काम करने वाले नेपाली नागरिक भी नेपाल में अपने घरों पर बड़े नोटों में पैसा भेजते हैंं।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.