इंडोनेशिया में 16 पुलिसकर्मियों को ले जा रहा विमान दुर्घटनाग्रस्त

Samachar Jagat | Sunday, 04 Dec 2016 07:39:17 AM
Indonesia plane crashed carrying 16 policemen

जकार्ता। इंडोनेशिया के पश्चिम में शनिवार को 16 पुलिसकर्मियों को ले जा रहा एक विमान बाटम द्वीप के पास महासागर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। बचावकर्मियों ने यह जानकारी दी। इंडोनेशिया पुलिस का एम28 स्काईट्रक विमान जब बाटम द्वीप के पास महासागर के ऊपर उड़ान भर रहा था, तब उसका संपर्क टूट गया था।

इंडोनेशिया के राष्ट्रीय तलाशी व बचाव कार्यालय के प्रवक्ता मारसुदी ने कहा कि विमान भटककर पांगकाल पिनांग से केपुलाउआन रियाऊ प्रांत के बाटम द्वीप की तरफ चला गया था। स्थानीय लोगों के मुताबिक, विमान का मलबा अपराह्न 12.20 के आसपास बाटम द्वीप के पास महासागर में मिला।

 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.