इंडोनेशिया: विरोध प्रदर्शन में हजारों लोग शामिल हुए

Samachar Jagat | Friday, 02 Dec 2016 08:52:29 AM
Indonesia Thousands of people joined in protests

जकार्ता।  इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में ईशनिंदा को लेकर विरोध जताते हुए अल्पसंख्यक इसाई गवर्नर के खिलाफ देश के मुस्लिमों ने रैली निकालकर प्रदर्शन किया। एक महीने में यह उनका दूसरा सबसे बड़ा प्रदर्शन है।

पुलिस ने बताया कि प्रदर्शन पर आज रोक सुनिश्चित करने के उद्देश्य से 22,000 अधिकारियों और 5,000 सैनिकों को मदद के लिए बुलाया जा सकता है। बहरहाल, व्यवधान कम करने के लिए आयोजक प्रदर्शन को मध्य जकार्ता में केवल राष्ट्रीय स्मारक के आसपास केंद्रित करने पर सहमत हुए हैं।

गवर्नर बासुकी ‘अहोक’ टी. पुरनामा के खिलाफ चार नवंबर को प्रदर्शन किया गया था। पुरनामा के खिलाफ ईशनिंदा का मुकदमा चलाया जा रहा है। इस प्रदर्शन में करीब 100,000 लोग शामिल हुए थे। रात होने के बाद प्रदर्शन हिंसक होने से एक व्यक्ति की मौत हो गई थी और कई घायल हो गए थे। अहोक इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको ‘जोकोवी’ विडोडो के सहायक हैं।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.