ईरान में रेल दुर्घटना, 44 मरे

Samachar Jagat | Saturday, 26 Nov 2016 07:48:42 AM
Iran train accident 44 dead

तेहरान। ईरान के सेमनान प्रांत में दो यात्री रेलगाडिय़ों के बीच टक्कर में 44 लोगों की मौत हो गई और 100 अन्य घायल हो गए।  अधिकारियों ने कहा कि रेलगाडिय़ों की टक्कर शाहरौद शहर के पास हफ्त-खान स्टेशन पर हुई। सेमनान के गर्वनर मोहम्मद-रजा खबाज ने कहा कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है, क्योंकि बहुत से घायलों की हालत गंभीर है।

ईरानी रेड क्रिसेंट सोसायटी के एक अधिकारी अली यहयाई ने घायलों की संख्या 100 से ज्यादा बताई है। सात बचाव दल हेलीकॉप्टरों और एंबुलेंस के साथ घटनास्थल के लिए रवाना कर दिए गए हैं।

तापमान शून्य से नीचे जाने के कारण राहत कार्य में दिक्कतें आ रही हैं। अधिकारियों के अनुसार, दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.