इराकी सैनिकों ने किया निमरूद पर पुन : कब्जा

Samachar Jagat | Monday, 14 Nov 2016 07:32:42 AM
Iraqi soldiers at Nimrud repossession

बगदाद। इराकी सैनिकों ने ऐतिहासिक धरोहरों से समृद्ध शहर ‘निमरूद‘को आतंकवादियों से मुक्त कराकर इस पर पुन: अपना कब्जा कर लिया है। निमरूद पूरे प्राचीन मध्य पूर्व की राजधानी रहा था। यहां पर कई ऐतिहासिक स्थल हैं।

दो वर्ष पहले उत्तरी इराक के इस शहर पर आतंकवादियों ने कब्जा कर लिया था जिसके बाद इसे लूटा और तबाह कर दिया। सेना ने एक बयान में बताया, नौवीं हथियारबंद डिविजन के सैनिकों ने निमरूद शहर को पूरी तरह स्वतंत्र करा लिया है और यहां के इमारतों पर इराकी झंडे लहरा रहे हैं।

आतंकवादियों ने पिछले साल एक विडियो फुटेज जारी किया था जिसमें उसे निमरूद के इमारतों और मूर्तियों को गिराने और स्थलों की खुदाई करते हुए दिखाया गया था।

नौवीं शताब्दि ईसा पूर्व में असीरिया के राजा असुर्णपाल द्वितीय के महल के प्रवेश द्वार पर बैलों और मानव के चेहरे की प्रतिमा लगी होती थी जिसे‘लमास्सु’कहा जाता था। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.