लाहौर में आईएस के भर्ती प्रकोष्ठ का भंडाफोड़

Samachar Jagat | Monday, 21 Nov 2016 02:25:43 AM
ISIS recruitment cell busted in Lahore

लाहौर। पाकिस्तान के लाहौर में इस्लामिक स्टेट के नौ सदस्य प्रकोष्ठ का भंडाफोड़ किया गया है जो लोगों की भर्ती करते थे और उन्हें सीरिया तथा अफगानिस्तान भेजते थे।

पंजाब के आतंकवाद निरोधक विभाग (सीटीडी) ने कहा कि इसने आतंकी इस्लामिक स्टेट समूह के एक प्रकोष्ठ का भंडाफोड़ किया है जो लाहौर में सक्रिय था। इस बाबत नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

प्रकोष्ठ नए सदस्यों की भर्ती कर रहा था और उन्हें सीरिया और अफगानिस्तान भेज रहा था। प्रकोष्ठ पहले ही नौ लोगों को सीरिया भेज चुका था।

पाक सेना पारंपरिक युद्ध के लिए ‘‘समान रूप से तैयार’’

नौ लोगों की गिरफ्तारी के बाद पंजाब के विभिन्न हिस्सों से हाल में गिरफ्तार किए गए आईएस समूह से जुड़े सदस्यों की संख्या बढक़र 45 हो गई है।

पंजाब पुलिस के आतंक निरोधी महकमे के मुताबिक, पिछले हफ्ते छावनी इलाके में की गई एक छापेमारी में आईएस समूह के नौ सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों में लाहौर आईएस प्रमुख नबील अहमद उर्फ अबु अब्दुल्लाह शामिल है।

सीटीडी ने कहा कि प्रकोष्ठ न सिर्फ आतंकियों की भर्ती कर रहा था बल्कि युवाओं को कट्टर बना रहा था और उन्हें उनके परिवारों के साथ सीरिया या अफगानिस्तान भेज रहा था। यह कथित तौर पर पाकिस्तान में आईएस का संगठनात्मक ढांचा बनाने पर भी काम कर रहा था।

 

 

समूह देश में ‘खिलाफत’ का ऐलान करने के बाद पाकिस्तान में अपनी गतिविधियां भी बढ़ाने की योजना पर काम कर रहा था।

सीटीडी के एक अधिकारी के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए शख्स बैंकों और शिया तथा अहमदिया समुदाय के मजारों और घरों में लुटपाट करने में भी शामिल हैं ताकि आतंकी गतिविधियों के लिए कोष हासिल किया जा सके।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.