जापान में भूकंप के तगड़े झटके, सुनामी की चेतावनी जारी

Samachar Jagat | Tuesday, 22 Nov 2016 08:08:00 AM
Japan's strongest earthquake tremors, tsunami warning issued

टोक्यो। जापान में फुकुशिमा के पास आज तडक़े 7.3 तीव्रता वाले भूकंप के तगड़े झटके महसूस किए गए जिसे देखते हुए शहर में सूनामी की चेतावनी जारी कर दी गई है। जापान मौसमविज्ञान एजेंसी ने कहा है कि भूकंप स्थानीय समय अनुसार मंगलवार सुबह छह बजे आया। भूकंप का केंद्र फुकुशिमा से सत्तर किलोमीटर दूर कामीन से 10 किलोमीटर नीचे स्थित था।

भूकंप से फिलहाल किसी नुकसान या जान-माल की क्षति की कोई खबर नहीं है लेकिन भूकंप इतना शक्तिशाली था कि राजधानी टोक्यो तक इसके झटके महसूस किए गए। स्थानीय मीडिया के मुताबिक सरकार ने लोगों से तटीय इलाकों को खाली करके सुरक्षित स्थानों पर चले जाने की अपील की है।

सरकार ने सूनामी की चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि समुद्र में 10 फीट तक की लहरें ऊठ सकती है। ओनाहामा तट पर पहुंचने वाली लहरें सिर्फ 60 सेंटी मीटर (दो फीट) ऊंची बताई जा रही हैं। सरकार ने 2011 की भयंकर सूनामी से सबक लेते हुए अपने सभी परमाणु संयंत्र बंद कर दिए हैं। इसके अलावा राजधानी टोक्यो में बिजली आपूर्ति फिलहाल बंद कर दी गई है।

 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.