बीजिंग में 40 घंटों तक बर्फबारी जारी रहने का अनुमान

Samachar Jagat | Monday, 21 Nov 2016 08:08:47 AM
Kanpur train accident killed 128 until now orders to investigate

बीजिंग। चीन की राजधानी बीजिंग के कई हिस्सों को रविवार सुबह से ठंडी हवाओं के प्रभाव के कारण बर्फबारी का सामना करना पड़ रहा है। बीजिंग में मौसम विज्ञान एजेंसी के अनुसार, शहर के उपनगर मियुन जिले में सुबह सात बजे से हल्की बारिश शुरू हुई, जो सुबह 9.36 बजे तक बर्फबारी में बदल गई। बीजिंग के हुआरोऊ जिले में भी 9.30 बजे से बर्फबारी शुरू हो गई थी।

एजेंसी के अनुसार बीजिंग शहर का ज्यादातर हिस्सा रात आठ बजे के बाद बर्फबारी की चपेट में आ जाएगा। ताजा बर्फबारी देखने के लिहाज से सोमवार सुबह को सबसे अच्छा समय बताया गया है। बारिश और बर्फबारी के 40 घंटों तक होते रहने का अनुमान लगाया गया है।

 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.