अमेरिका में खालिस्तान समर्थक व्यक्ति दोषी करार

Samachar Jagat | Wednesday, 30 Nov 2016 08:32:06 AM
Khalistan supporter convicted in US

वाशिंगटन। अमेरिका के नेवादा प्रांत में एक व्यक्ति को खालिस्तान समर्थक आतंकवादियों के साथ मिलकर भारत के खिलाफ आतंकवादी हमला करने की योजना बनाने और षडय़ंत्रकारियों की मदद करने का दोषी पाया गया है। 

अभियोजन पक्ष के मुताबिक व्यक्ति स्वतंत्र सिख राष्ट्र की मांग को लेकर भारत के खिलाफ आतंकवादी हमला करने का षडय़ंत्र रच रहा था। 

अमेरिकी न्याय विभाग ने एक वक्तव्य जारी कर बताया कि 42 वर्षीय बलविंदर सिंह नामक व्यक्ति ने अभियोजकों के साथ किए गए एक समझौते के तहत अमेरिका की एक अदालत में अपना अपराध स्वीकार किया। 

बलविंदर सिंह को दिसंबर 2013 में गिरफ्तार किया गया था। फरवरी में उसे 15 साल जेल की सजा सुनाई गई थी।         -एजेंसी



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.