व्हाइट हाउस की दौड़ में नहीं उतरेंगी मिशेल : ओबामा

Samachar Jagat | Thursday, 01 Dec 2016 03:06:03 PM
Michelle will get down not in the race for the White House: Obama

वाशिंगटन । अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कहा है कि उनकी पत्नी और मौजूदा प्रथम महिला मिशेल ओबामा कभी भी ह्वाइट हाउस की दौड़ में नहीं उतरेंगी। उनके इस दौड़ में उतरने के लग रहे नारों के बीच राष्ट्रपति ने यह बयान दिया है। सोशल मीडिया पर मिशेल ओबामा को 2020 के चुनाव में प्रत्याशी बनाने की को लेकर चर्चा हो रही है। 

मिशेल के करीबी लोग एक सुर से कह रहे हैं कि उन्होंने इस संबंध में अनिच्छा जाहिर की है। हाल ही में रॉलिंग स्टोन के जान वार्नर ने ओबामा का साक्षात्कार लिया था। वार्नर ने राष्ट्रपति से उनकी पत्नी के राजनीति में आने की संभावना के बारे में पूछा। राष्ट्रपति ने कहा कि मिशेल कभी पद की दौड़ में नहीं उतरेंगी। 

जैसा मैं जानता हूं वह एक मेधावी महिला है। इसी तरह अक्टूबर में एक रेडियो शो ‘स्वै इन दी मॉर्निग’ में ओबामा ने कहा था कि मिशेल में इतना धैर्य या इच्छा नहीं है कि वह खुद को वास्तविक प्रत्याशी बना सके।


 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.