गोमा डीआर कांगो। कांगो के अशांत पूर्वी हिस्से में आज हुई जातीय हिंसा में कम से कम 34 नागरिक मारे गए।
स्थानीय अधिकारी जॉय बोकेले ने लुहांगा के हुतु गांव पर नांद जातीय मिलिशिया के हमले के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि हमले में 34 लोग मारे गए हैं।
बोकेले ने बताया कि मिलिशिया ने एफएआरडीसी कांगो के सैन्य मोर्चे पर हमला करना शुरू कर दिया। वे एफएआरडीसी पर हमला कर रहे थे जबकि दूसरा समूह लोगों का नरसंहार कर रहा था।
उन्होंने बताया कि हमला नांद मिलिशिया समूह ने किया था और झड़प में उनका एक हमलावर मारा गया।