मोजांबिक में पेट्रोल से भरे ट्रक में धमाका, 73 की मौत, सैकड़ों जख्मी

Samachar Jagat | Friday, 18 Nov 2016 12:12:18 PM
Mozambique blast 73 killed scores injured in oil tank explosion

मापुता। अफ्रीकी देश मोजाम्बिक में ईंधन से भरे एक ट्रक में विस्फोट होने से 73 लोगों की मौत हो गई। ब्लास्ट में 100 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे है। हादसा मोजाम्बिक की राजधानी मापुतो से दो हजार किलोमीटर की दूर मालावी के निकट टेटे प्रांत के काफिरिजेंज गांव में पर हुई है। सरकारी रेडियो मोजाम्बिक ने टेटे में अधिकारियों के हवाले से कहा, इस हादसे में मरने वालों की संख्या अब 73 हो गई है।

सरकार ने इससे पहले गुरुवार को एक बयान में कहा कि मालावी के निकट टेटे प्रांत के काफिरिजेंज गांव में , जब लोगों ने ट्रक से पेट्रोल लेने का प्रयास किया तो अचानक यह हादसा हो गया। बयान के अनुसार सरकार ने बताया कि 110 लोग घायल हो गए हैं, जिनमें से कई लोगों की हालत गंभीर है।

घायलों में बच्चे भी शामिल हैं। अभी उन हालातों का सटीक ढंग से पता नहीं चल पाया है जिनके कारण विस्फोट हुआ। मोजांबिक मीडिया के मुताबिक, ट्रक मलावाई से बेरिया पोर्ट जा रहा था। इसी बीच ट्रक ड्राइवर कैफिरीदजांगे शहर में स्थानीय लोगों को चोरी से पेट्रोल बेच रहा था। ट्रक के पास सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा थी। इसी दौरान ब्लास्ट हो गया। मौके पर मौजूद सभी लोगों की मौत हो गई।

वहीं, दर्जनों लोगों के शव इलाके में दूर-दूर तक बिखरे दिखाई दिए। धमाके के बाद कई घरों में आग भी लग गई, जिससे कई लोग झुलस गए। घटनास्थल पर फायर ब्रिगेड और डॉक्टर्स की टीम भेज दी गई है। आपको बता दें कि मोजांबिक एक गरीब देश है, महंगाई के चलते यहां क्राइम के मामले काफी बढ़ गए है। हाल ही में यहां पेट्रोल के दाम काफी बढ़ गए हैं, इसके चलते जगह-जगह पेट्रोल की चोरी हो रही है।

 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.