म्यांमार में 69 रोहिंग्या मुसलमान मारे गए

Samachar Jagat | Wednesday, 16 Nov 2016 02:22:03 AM
Myanmar's army kills 69 'attackers' in Rakhine state

यांगून। म्यांमार के उत्तरी पश्चिमी राखिन प्रांत में संघर्ष में 69 कट्टरपंथी मुसलमान मारे गए। सेना के वक्तव्य में आज बताया गया कि संघर्ष में 17 सैनिकों की भी मौत हो गई।

संघर्ष में मृतकों की संख्या की जानकारी म्यांमार के दैनिक समाचार पत्र ग्लोबल न्यू लाइट में दी गई। यह संख्या पिछले सप्ताह के अंत में मीडिया द्वारा दी गई संख्या से काफी अधिक है।

राखिन प्रांत में हिंसा कई महीने से जारी है किंतु राजनयिकों तथा विशेषज्ञों का अनुमान है कि संघर्ष का अंत जल्दी हो जाएगा।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.