राष्ट्रव्यापी ट्रंप विरोधी प्रदर्शन के बीच ओरेगन में एक व्यक्ति को गोली मारी गई

Samachar Jagat | Sunday, 13 Nov 2016 03:48:55 AM
Nationwide protests trump a person was shot in middle of Oregon

पोर्टलैंड। अमेरिका के राष्ट्रपति के रूप में निर्वाचित डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ प्रदर्शन का सिलसिला जारी है और ओरेगन राज्य के पोर्टलैंड शहर में एक व्यक्ति को एक आदमी ने गोली मार दी जो एक प्रदर्शनकारी के साथ उलझ गया था।

पोर्टलैंड पुलिस ने कहा कि व्यक्ति को अस्पताल ले जाया गया और उसका जख्म जानलेवा नहीं है। पुलिस ने कहा कि वह गोली मारने वाले व्यक्ति की तलाश में है जो विलियमेट नदी के एक पुल पर शनिवार सुबह हमला करने के बाद अपनी गाड़ी में फरार हो गया।

पुलिस ने ट्विटर पर बताया कि इस वारदात से पहले कल शाम लोगों ने हिंसक प्रदर्शन किए, जिसके जवाब में पुलिस को आंसू गैस के गोले छोडऩे पड़े। सैकड़ों लोगों ने शहर में रैली निकाली, जिससे यातायात प्रभावित हुआ। लोगों ने भित्ति चित्र भी बनाए।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.