न्यूजीलैंड: भूकंप के बाद फंसे पर्यटकों को बचाने में लगे हेलीकॉप्टर

Samachar Jagat | Tuesday, 15 Nov 2016 12:26:53 PM
New Zealand After the earthquake came a helicopter rescue stranded tourists

वेलिंगटन। न्यूजीलैंड में सोमवार को आए भूकंप के बाद अन्य क्षेत्रों से कटे न्यूजीलैंड के एक शहर में फंसे करीब 1,000 पर्यटकों को बाहर निकालने के लिए मंगलवार से हेलीकॉप्टर्स के जरिए बचाव अभियान चलाया जा रहा है। वायु सेना के विमान निजी विमानों के साथ मिलकर दक्षिणी द्वीप के पूर्वोत्तर में स्थित पर्यटन शहर केकोरा में आपातकालीन सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। इसके साथ ही क्षेत्र में फंसे पर्यटकों को भी निकाला जा रहा है।

अपनी खूबसूरती के लिए पहचाने जाने वाले पर्यटन स्थल केकोरा की ओर जाने वाले सभी मार्ग रविवार को आए 7.5 तीव्रता वाले भूंकप के बाद हुए भूस्खलनों से बंद हो गए हैं। न्यूजीलैंड सुरक्षा बल (एनजेडडीएफ) ने सोमवार को कहा कि वह केकोरा से पर्यटकों तथा स्थानीय लोगों को बाहर निकालने और भूकंप प्रभावित क्षेत्रों में मदद पहुंचाने के लिए नौसेना के आपूर्ति जहाज एचएमएनजेडएस कैंटरबरी की मदद ले रहा है।

नागरिक सुरक्षा और आपातकालीन प्रबंधन मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि क्षेत्र भूकंप के बाद आए कई और झटकों से हिल गया है। मंत्रालय ने कहा है कि इलाके में और भी झटके महसूस किए जा सकते हैं। न्यूजीलैंड अग्निशमन विभाग ने केकोरा में जल आपूर्ति के लिए दो वॉटर प्यूरीफिकेशन यूनिट्स और संपर्क के लिए उपकरण की व्यवस्था की है। इन उपकरणों के जरिए केकोरा के लिए स्वच्छ जल की आपूर्ति सुनिश्चित होगी।

 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.