पेरिस। फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांसुआ ओलांदे ने जलवायु परिवर्तन की समस्या से निपटने में योगदान के लिए संयुक्त राष्ट्र के महासचिव बान की मून को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान‘लीजन ऑफ ऑनर’से सम्मानित किया है।
ओलांदे ने मून को कल यह सम्मान प्रदान करते हुए कहा यह सब आपके ही योगदान का परिणाम है कि जलवायु परिवर्तन की समस्या से निपटने के लिए पूरा विश्व एक साथ खड़ा हो गया। कई वर्ष पहले ही आपने इस विषय को वरीयता देना शुरु कर दिया था।
फ्रांस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान समझे जाने वाले इस पुरस्कार की शुरुआत नेपोलियन बोनापार्ट ने वर्ष 1802 में की थी। मून दस वर्ष के कार्यकाल के बाद अगले वर्ष एक जनवरी को संयुक्त राष्ट्र महासचिव के पदभार से मुक्त हो जाएंगे। उनकी जगह पुर्तगाल के एंटोनियो गुटेरेस लेंगे।