पाकिस्तान : अहमदिया समुदाय के एक व्यक्ति और एक यातायात पुलिसकर्मी की बंदूकधारी ने हत्या की

Samachar Jagat | Monday, 28 Nov 2016 04:11:06 PM
Pakistan : Ahmadiyya community gunman killed one person and a traffic policeman

कराची। पाकिस्तान के सबसे बड़े शहर में लगभग एक तरीके से लक्ष्य बनाकर किए गए हमलों में एक वरिष्ठ यातायात पुलिसकर्मी और अल्पसंख्यक अहमदिया समुदाय के एक सदस्य की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

पुलिस की ओर से आज दी गई जानकारी के अनुसार कल रात राशिद मिन्हास रोड पर स्थित लाल फ्लैट के नजदीक एक पुलिस वाहन पर एक बाइक सवार ने गोलीबारी की जिसमें पुलिस उप अधीक्षक फैज अली शिगरी की मौत हो गई जबकि एक हेड कांस्टेबल घायल हो गया।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि हमले से कुछ मिनट पहले ही शिगरी घर से निकले थे। हमले के शिकार दोनों पुलिसकर्मी यातायात विभाग में तैनात थे। सिंध प्रांत के पुलिस महानिरीक्षक ए डी ख्वाजा ने घटनास्थल का दौरा करने के बाद कहा कि इस हमले के पीछे किसी प्रतिबंधित संगठन या कबिलाई समूह का हाथ हो सकता है।

इस बीच यातायात पुिलस के एक अन्य डीएसपी जफर हुसैन पर भी बाइक सवार बंदूकधारी ने हमला किया लेकिन वह बच निकले। एक अन्य घटना में अहमदिया समुदाय के एक 55 वर्षीय व्यक्ति शेख साजिद महबूब की उनके घर के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई। उनके पड़ोसियों ने बताया कि उन पर हमला बाइक सवार बंदूकधारियों ने किया था। हमलों में काफी समानताएं हैं और इन घटनाओं में समान लोगों का हाथ हो सकता है।भाषा



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.