पाक सेना पारंपरिक युद्ध के लिए ‘‘समान रूप से तैयार’’ : राहील शरीफ

Samachar Jagat | Monday, 21 Nov 2016 01:16:22 AM
Pakistan army 'equally ready' for conventional war says Raheel Sharif

इस्लामाबाद। पाकिस्तानी सेना प्रमुख जनरल राहील शरीफ ने कहा है कि उनकी सेना आतंक के खिलाफ अपने युद्ध में ‘‘सफलता का अभूतपूर्व स्तर’’ हासिल करने के बाद पारंपरिक युद्ध लडऩे के लिए भी ‘‘समान रूप से तैयार’’ है।

सुलेमानकी सेक्टर में युद्ध लड़ चुके पूर्व सैनिकों और जवानों से मिलते हुए राहील ने कहा कि सेना ने हर चुनौती का डटकर सामना किया है। राहील के इसी महीने सेवानिवृत्त होने की संभावना है।

जवानों से मिलते हुए राहील ने कहा कि पाकिस्तान सेना ने शौर्य और बहादुरी की परंपरा और धरोहर को गर्व के साथ आगे बढ़ाया है।

 

पाक उड़ान का शौचालय जाम हुआ, मार्ग बदला

‘इंटर सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस’ द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में उनके हवाले से कहा गया कि युद्ध के अपने नायकों और उनकी बलिदान की भावनाओं से प्रेरणा लेकर पाकिस्तान सेना ने हर चुनौती का डटकर सामना किया है। आतंक के खिलाफ युद्ध में सफलता के अभूतपूर्व स्तर के साथ हमारी सेना युद्ध के लिए बहुत मजबूत हो गई है और वह पारंपरिक युद्ध के लिए भी समान रूप से तैयार है।

सोमवार को राहील ने उन सात पाकिस्तानी सैनिकों के अंतिम संस्कार में भाग लिया था जिनकी भारतीय सेना के साथ सीमा पर गोलीबारी के दौरान मौत हो गई थी।

 

जीएसटी : अधिकार क्षेत्र को लेकर केंद्र, राज्य के बीच मतभेद बरकरार

पाकिस्तानी सेना प्रमुख ने भारत को चेताया था कि पाकिस्तानी सेना ‘‘असरदार तरीके से जवाब देना जारी रखेगी, और अपनी मातृभूमि की रक्षा के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेगी।’’

उन्होंने नियंत्रण रेखा, कामकाजी सीमा और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पैनी नजर रखने के लिए जवानों की प्रशंसा की।

 

अमेरिका में सिख को मुस्लिम समझकर अपशब्द कहे गए, प्रताड़ित किया



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.