भारतीय जवान के साथ पाकिस्तानी सेना ने किया जानवरों जैसा सुलूक

Samachar Jagat | Tuesday, 22 Nov 2016 08:37:18 PM
pakistan army killed three indian army soldiers

पाकिस्तानी सेना की हैवानियत की खबरें अक्सर प्रकाशित होती रहती है। लेकिन इस बार भारतीय सेना के जवान के शव के साथ पाकिस्तानी सेना ने बर्बरता की सारी हदे पार ही पार कर दी।

अरअसल जम्मू कश्मीर के मच्छेल सेक्टर में पाकिस्तानी सुरक्षाबलों द्वारा घात लगाकर किए गए हमले में भारतीय सेना के तीन जवान शहीद हो गए हैं। इस हमले के साथ ही पाकिस्तान का अमानवीय चेहरा एक बार फिर सामने आया जब एक भारतीय जवान के साथ बेअदबी की खबर मिली।
 
बताया गया है यह करतूत पाकिस्तान की बार्डर एक्‍शन टीम यानि बैट के जवानों द्वारा की गई है जो पहले भी इस तरह की हरकतों के लिए कुख्यात रहे हैं।

बताया जा रहा है कि वारदात आज सुबह की है, जब भारतीय सेना के जवान मच्छेल सेक्टर में एलओसी पर पेट्रोलिंग कर रहे थे इसी दौरान पाकिस्तान की बार्डर एक्‍शन टीम के जवानों ने घात लगाकर टीम पर हमला कर दिया। हमले में तीन जवान शहीद हो गए। इनमें से एक जवान के शव के साथ बैट के सिपाहियों ने बर्बरता की हरकत को अंजाम दिया।

हालांकि बाद में तीनों जवानों के शवों को बरामद कर लिया गया। इस घटना के बाद से भारतीय जवानों में जबरदस्त आक्रोश है। मामले में सेना की ओर से रक्षामंत्री को इस हमले की जानकारी दी गई है। बताया जा रहा है रक्षामंत्री ने इसका कड़ा जवाब देने का संदेश दिया है।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.