ऑस्ट्रिया में शरणार्थी केंद्र पर पेट्रोल बम से हमला

Samachar Jagat | Monday, 28 Nov 2016 08:32:53 AM
Petrol bomb attack on a refugee center in Austria

वियना। ऑस्ट्रिया की राजधानी वियना के पास एक शरणार्थी केंद्र पर कुछ अज्ञात हमलावरों ने पेट्रोल बम से हमला कर दिया। ऑस्ट्रिया की एपीए संवाद समिति ने इस बात की जानकारी दी।

पुलिस के एक प्रवक्ता ने एपीए को बताया कि कुछ अज्ञात हमलावरों ने एक बीयर की बोतल में ज्वलनशील पदार्थ भरकर केंद्र की दीवार पर फेंका जिसके कारण दीवार पर जलने के निशान आ गए। इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।स्थानीय पुलिस और प्रशासन घटना की जांच संदिग्ध नस्लभेदी अपराधों को लेकर कर रही है।

गौरतलब है कि ऑस्ट्रिया में अगले रविवार को राष्ट्रपति चुनाव होने वाले हैं। जिसमें स्वतंत्र उम्मीदवार एलेक्जेंडर वानडेर बैलेन और दक्षिणपंथी उम्मीदवार नोरबर्ट होफर प्रमुख उम्मीदवार हैं। इस बार के राष्ट्रपति चुनाव में प्रवासियों का मुद्दा प्रमुख रूप से छाया हुआ है।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.