मलेशियाई सुधार समूह कार्यालय पर छापेमारी, दो गिरफ्तार

Samachar Jagat | Friday, 18 Nov 2016 06:44:22 PM
 raided Malaysian reform group office two arrested

कुआलालुंपुर। मलेशियाई पुलिस ने आज चुनाव सुधार समूह बरसिह के कार्यालय में छापेमारी की और दो अधिकारियों को हिरासत में लिया। संगठन द्वारा एक कथित वित्तीय घोटाले के मामले में प्रधानमंत्री नजीब रजाक के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रस्तावित एक रैली की पूर्व संध्या पर ये छापेमारी की गई।

कई नागरिक समूहों और विपक्षी दलों द्वारा समर्थित समूह ने पुलिस के प्रतिबंध और सरकार समर्थित समूहों से झड़प के डर के बावजूद कल कुआलालुंपुर की रैली के कार्यक्रम को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया है। 

बरसिह ने ट्विटर पर कहा कि उसकी अध्यक्ष मारिया चिन और एक अन्य अधिकारी मनदीप सिंह को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। उसने साथ ही कहा कि पुलिस ने 10 लैपटॉप, पेरॉल और बैंक खाते का ब्यौरा जब्त कर लिया। पुलिस अधिकारियों का बयान नहीं मिल जा सका है। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.