पाकिस्तान में पंचायत के फैसले पर महिला से बलात्कार, पीडि़ता ने की खुदकुशी

Samachar Jagat | Saturday, 12 Nov 2016 11:06:30 PM
Rape by a woman in Pakistan panchayat decision victim commits suicide

लाहौर। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में एक पंचायत के फैसले के बाद बलात्कार की शिकार हुई एक गर्भवती महिला ने खुद को आग लगा ली, जिससे उसकी मौत हो गई। लाहौर के एक अस्पताल में महिला की मौत हो गई।

जियो न्यूज की खबर के मुताबिक गुजरात शहर की एक पंचायत ने एक व्यक्ति को आदेश दिया कि वह उसकी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म करने वाले व्यक्ति की बेटी से बलात्कार करे।

महिला विवाहित और गर्भवती थी। मौत से पहले महिला ने पुलिस को दिए अपने बयान में कहा कि पंचायत के आदेश के बाद उसके साथ बलात्कार किया गया। खबर के अनुसार महिला के पति ने अपराधियों के खिलाफ मामला दर्ज करने से इनकार कर दिया।

उसने कहा कि मैं मामला दर्ज नहीं कराना चाहता। केवल अल्लाह ही मेरे साथ न्याय कर सकते हैं। पुलिस ने कहा कि पंचायत के 11 सदस्यों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।भाषा



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.