रूस ने रिश्वत लेने के आरोप में अर्थव्यवस्था मंत्री को हिरासत में लिया

Samachar Jagat | Tuesday, 15 Nov 2016 12:00:36 PM
Russia economy minister arrested on charges of taking bribes

मॉस्को। रूस की जांच समिति ने मंगलवार को कहा कि उसने सरकार नियंत्रित तेल कंपनी रोसनेफ्ट से संबंधित एक बड़े सौदे में 20 लाख डॉलर की रिश्वत लेने के संदेह में वित्त मंत्री एलेक्सेई उलयुकायेव को हिरासत में ले लिया है।

जांच समिति ने एक बयान में कहा कि उलयुकायेव को एफएसबी सुरक्षा सेवा द्वारा चलाए गए अभियान के परिणामस्वरूप हिरासत में लिया गया।इसने दावा किया कि मंत्री ने 5.2 अरब डॉलर के सौदे में रूसी तेल कंपनी बाशनेफ्ट में रोसनेफ्ट को राज्य से एक बड़ी हिस्सेदारी हासिल करने की अनुमति देने के लिए रिश्वत ली।

बयान में यह नहीं बताया गया कि उलयुकायेव को रोसनेफ्ट के किस व्यक्ति ने रिश्वत दी। जांच समिति ने कहा कि उलयुकायेव को जांच के तहत हिरासत में लिया गया है जिसमें उन्हें आठ से 15 साल तक की कैद हो सकती है। उनके खिलाफ जल्द ही आरोपपत्र दायर किया जाएग।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.