रूस अमेरिका के साथ संबंध सुधारने के लिये तैयार

Samachar Jagat | Monday, 14 Nov 2016 06:36:09 PM
 Russia ready to improve relations with the US

मास्को। रूस  ने कहा है कि अमेरिका में डोनाल्ड ट्रम्प के राष्ट्रपति चुने जाने के बाद रूस इस देश के साथ अपने संबंधों में तेजी के साथ सुधार लाने के लिये बातचीत करने को तैयार है।

रिया न्यूज एजेंसी के अनुसार अमेरिका के साथ संबंध सुधारने की बात रूस के विदेश उपमंत्री सर्गेई रियावकोव ने कही है लेकिन उनका यह भी कहना है कि रूस के अधिकारियों को ट्रम्प की नीतियों के बारे में अभी कुछ भी जानकारी नहीं है।

उन्होंने कहा कि उन्हें नहीं पता कि ट्रम्प के सत्ता संंभालने के बाद किस प्रकार की नीति अपनायी जायेगी। उन्होंने कहा कि ट्रम्प के इस कथन के बावजूद कि वह राष्ट्रपति बनने के बाद ईरान से किया गया परमाणु समझौता तोड़ लेंगे, रूस इस समझौते पर कायम है।
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.