अगर असांज इक्वाडोर दूतावास छोड़ते हैं तो स्कॉटलैंड यार्ड उन्हें गिरफ्तार करेगी

Samachar Jagat | Friday, 19 May 2017 10:31:49 PM
Scotland Yard will arrest Assange if he leaves UK hideout

लंदन। ब्रिटिश पुलिस ने शुक्रवार को कहा कि विकीलीक्स संस्थापक जूलियन असांज अगर लंदन में इक्वाडोर दूतावास छोड़ते हैं तो स्कॉटलैंड यार्ड उन्हें गिरफ्तार करेगी। ऐसा स्वीडन के उनके खिलाफ बलात्कार के आरोपों की जांच बंद करने के बावजूद किया जाएगा।

वह अब जमानत पर रिहा होने के बाद भागने और अदालत के समक्ष आत्मसमर्पण करने में विफल रहने के हल्के आरोपों में लंदन में वांछित हैं।

मेट्रोपोलिटन पुलिस एमपीएस का बयान ऐसे समय में आया है जब यह बात सामने आई है कि स्वीडन के लोक अभियोजन निदेशक मैरियान नी ने विकिलीक्स संस्थापक के खिलाफ बलात्कार के आरोपों की जांच को बंद करने का फैसला किया।

‘वेस्टमिंस्टर मजिस्ट्रेट अदालत’ ने जूलियन असांज के खिलाफ 29 जून 2012 को गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। अदालत के समक्ष असांज के आत्मसमर्पण करने में विफल रहने पर उनके खिलाफ वारंट जारी किया गया था।

मेट्रोपोलिटन पुलिस ने एक बयान में कहा कि अगर वह दूतावास छोड़ते हैं तो मेट्रोपोलिटन पुलिस सेवा पर उस वारंट को तामील करने का दायित्व है।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.