स्पेन में आईएस का एक संदिग्ध गिरफ्तार

Samachar Jagat | Monday, 28 Nov 2016 04:37:46 AM
Spanish police arrest another Daesh foreign fighter suspect

मैडरिड। स्पेन की पुलिस ने यहां अपने एक नागरिक को इस्लामिक स्टेट (आईएस) के साथ संबद्ध होने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

गृह मंत्रालय ने आज बताया कि फिलीस्तीनी मूल का स्पेन का एक नागरिक आईएस में शामिल होने के लिए सीरिया जाने की योजना बना रहा था।

संदिग्ध व्यक्ति स्पेन के कनारी द्वीप के लास पालमस प्रांत का रहने वाला है। फ्रांस की राजधानी पेरिस में वर्ष 2015 में हुए आतंकवादी हमले के बाद स्पेन में सुरक्षा बढ़ा दी गई थी तथा अब तक आतंकवादी गतिविधियों में शामिल होने वाले 164 संदिग्ध लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.