जेके राउलिंग ने सीरियाई लडक़ी को ‘‘हैरी पॉटर’’ किताबों की इलेक्ट्रानिक प्रतियां भेजी

Samachar Jagat | Saturday, 26 Nov 2016 03:55:33 PM
Syrian girl who JK Rowling Harry Potter books sent electronic copies

लंदन। लेखिका जेके राउलिंग ने युद्धग्रस्त सीरिया में रह रही एक लडक़ी को अपनी ‘‘हैरी पॉटर’’ किताबों की इलेक्ट्रानिक प्रतियां भेजी है। सीरिया में सात वर्षीय बाना को उसके अपने शहर अलेप्पो में चल रही लड़ाई और बम विस्फोट से उसका ध्यान हटाने के लिए ‘‘हैरी पॉटर’’ की फिल्में दिखाई गई थी।

सीएनएन की खबर के अनुसार, इस सप्ताह के शुरआत में बाना के फिल्म देखने के बाद, उसकी मां फातेमा ने ट्विटर के माध्यम से राउलिंग से कहा कि जिस किताब पर यह फिल्म आधारित हैं उसे पढऩे में उनकी बेटी और अन्य स्थानीय बच्चे रचि रखते हैं। राउलिंग ने इसके जवाब में लिखा, ‘‘बाना, मुझे उम्मीद है कि आप ये किताबे पढ़ेंगी क्योंकि मुझे लगता है कि आप इसे पसंद करेंगी।

आपको बहुत सारा प्यार भेज रही हूं। इसके बाद 51 वर्षीय लेखिका ने अपनी सभी किताबों की इलेक्ट्रानिक प्रतियां भेजी।इसके बाद बाना की मां ने लेखिका का आभार व्यक्त करते हुए लिखा, ‘‘किताबों के लिए आपको धन्यवाद मेरी दोस्त जे के राउलिंग।भाषा



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.