दक्षिण चीन सागर में ताइवान करेगा बचाव अभ्यास

Samachar Jagat | Monday, 21 Nov 2016 02:48:07 PM
Taiwan rescue exercises in the South China Sea will

ताइपेइ। ताइवान ने आज कहा कि वह दक्षिण चीन सागर के अपने अधिकार क्षेत्र में बचाव अभ्यास करने की योजना बना रहा है जिसमें नौसेना भी शामिल हो सकती है। 

तटरक्षा बल के मुताबिक यह सैन्य अभ्यास इतू अबा के आस पास होगा जिसमें दुर्घटनाग्रस्त जहाज के कर्मियों को बचाने का अभ्यास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि फिलहाल नौसेना ताइपिंग द्वीप के पास लगातार गश्त कर रही है और इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता कि नौसेना इस अभ्यास में शामिल नहीं होगी।

दक्षिण चीन सागर के विभिन्न क्षेत्रों पर चीन, फिलीपींस, वियतनाम, मलेशिया और ब्रुनेई अपना दावा करते रहे हैं। हालांकि ताइवान ने खुद को इस विवाद से दूर रखा है लेकिन मई में साई इंग-वेन के राष्ट्रपति बनने के बाद विवादित जलक्षेत्र में यह उसका पहल अभ्यास होगा।               -एजेंसी



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.