भूमध्य सागर में डूबे आव्रजकों के 74 शव लीबिया तट पर मिले : रेड क्रीसेंट

Samachar Jagat | Wednesday, 22 Feb 2017 12:00:01 AM
The bodies of 74 migrants drowned in the Mediterranean off the coast of Libya met: Red Crescent

त्रिपोली। यूरोप पहुंचने की कोशिश के क्रम में भूमध्य सागर में डूबे आव्रजकों में से 74 के शव बह कर लीबियाई राजधानी के निकट एक तट पर पहुंचे।

रेड क्रीसेंट ने बताया कि राजधानी त्रिपोली से 45 किलोमीटर दूर जाविया के निकट हरशा गांव के निवासियों ने तट पर एक टूटी नौका पाने के बाद आपात सेवाओं को सचेत किया। इस नौका में शव थे।

इसके बाद तट पर दूसरी जगहों पर और भी शव पड़े मिले। अंदेशा है कि समुद्र में और भी शव हो सकते हैं।

जाविया रेड क्रीसेंट की तरफ से फेसबुक पर डाली गई तस्वीरों में काले और सफेद बाडी बैग की एक कतार है जो पानी से लगे है।

रेड क्रीसेंट ने कहा, ‘‘हमारे पास शवों को ले जाने के लिए उपयुक्त गाड़ी या अचिह्नित शवों को दफन करने के लिए कब्रिस्तान नहीं है।’’
रेड क्रीसेंट ने कहा, ‘‘कुछ शव अब भी तट पर हैं और जिन शवों तक हम नहीं पहुंच पा रहे हैं, वे अब भी पानी में हैं।’’



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.