... तो इसलिए व्हाइट हाउस में नही रहेगी ट्रंप की पत्नी

Samachar Jagat | Tuesday, 22 Nov 2016 09:44:28 AM
Trump wife Melania will not be in the White House

न्यूयॉर्क। अमेरिका के नव निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पत्नी मेलानिया और उनका दस वर्षीय बेटा बैरन फिलहाल व्हाइट हाउस में नही रहेंगी। आपको बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति का आवास व्हाइट हाउस वॉशिंगटन में स्थित है। लेकिन, अभी ट्रंप की पत्नी और बेटा न्यूयॉर्क स्थित ट्रंप टावर में ही रहेंगे। ऐसा बैरन के पढ़ाई के मध्य सत्र के चलते होगा। डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका के राष्ट्रपति पद का कार्यभार 20 जनवरी, 2017 को संभालेंगे। उस समारोह में पत्नी मेलानिया और बेटा बैरन मौजूद तो रहेंगे लेकिन वे ट्रंप के साथ व्हाइट हाउस में नहीं रहेंगे।

यह जानकारी व्हाइट हाउस प्रशासन के लिए ट्रंप की ओर नियुक्त कम्युनिकेशन डायरेक्टर जैसन मिलर ने दी है। ट्रंप परिवार की ओर से यह बयान तब आया है जबकि अमेरिकी मीडिया में इस बाबत कयास लगने शुरूहो गए थे। मेलानिया और बैरन के न्यूयॉर्क स्थित लक्जरी पेंटहाउस छोडऩे पर शुरू से सवाल उठ रहे हैं।

बैरन की पढ़ाई अपर वेस्ट साइड प्राइवेट स्कूल में चल रही है। उसकी सालाना ट्यूशन फीस 40 हजार डॉलर (करीब 28 लाख रुपए) है। सूत्रों के अनुसार मेलानिया अपने बेटे बैरन से बहुत ज्यादा लगाव रखती हैं, इसलिए वह उसके साथ ही रहना चाहती हैं। यह बात चुनाव प्रचार के दौरान भी सामने आई थी-जब कई बार न्यूयॉर्क से काफी दूर होने के बावजूद मेलानिया ने रात में ही वापस लौटने का फैसला किया था। संभावना यह है कि डोनाल्ड समय मिलने पर न्यूयॉर्क आते-जाते रहेंगे।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.