तुर्की के 10500 कर्मचारी PKK से संबंध के आरोप में बर्खास्त

Samachar Jagat | Thursday, 24 Nov 2016 03:09:06 PM
Turkey's 10,500 workers sacked for alleged links with the PKK

इस्तांबुल। तुर्की के 10,500 कर्मचारियों को कुर्दिश पी.के.के. (कुर्दिस्तान वर्कर्स पार्टी) आतंकवादी गुट से संबंध के संदेह में बर्खास्त कर दिया गया है। यह जानकारी तुर्की के श्रम मंत्री मेहमेंद मुयेगीमोगलू ने आज सीएनएन तुर्क को एक इंटरव्यू में दी।

तुर्की को अपने दक्षिण पूर्वी क्षेत्र में पी.के.के. के सशस्त्र आतंकवादियों के विद्रोह का सामना करना पड़ रहा है। तुर्की इससे पहले जुलाई के असफल सत्ता पलट के प्रयास के आरोप में 12,500 सरकारी कर्मचारियों को बर्खास्त कर चुका है।           -एजेंसी



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.