ईरान: दो ट्रेनों की टक्कर में 15 मरे, 20 घायल

Samachar Jagat | Friday, 25 Nov 2016 04:40:12 PM
Two trains collided 15 dead 20 injured in Iran

अंकारा। ईरान के उत्तरी पश्चिमी प्रांत सेमनान में आज तडक़े दो ट्रेनों की टक्कर में 15 व्यक्तियों की मौत हो गई और करीब 20 लोग घायल हो गए। ईरान की मीडिया का कहना है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।

ईरान के रेडक्रास के अली अशगर अहमदी ने रेल दुर्घटना में मरने वालों की संख्या 15 और घायलों की 20 बताई है हालांकि फार्स न्यूज एजेंसी ने घायलों की संख्या 52 होने की जानकारी दी है। सरकारी टेलीविजन ने ट्रेन दुर्घटना का जो फुटेज दिखाया है उसमें दो बोगियां जलती हुई दिखाई गई हैं।

दुर्घटना एक चलती ट्रेन के स्टेशन पर खड़ी ट्रेन से टकरा जाने के कारण हुई। दुर्घटना शहरौद शहर हफ्तखां स्टेशन पर हुई। सशस्त्र बलों के लिए स्वैच्छिक दान करने वालों के लिए बैंक खाता खोला गया



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.